भाजपा जिलाध्यक्ष ने पुनः बिंदकी की कमान सौपी अतुल द्विवेदी को
जनपद के छह विधानसभा क्षेत्रों के तेईस मंडल अध्यक्षों की सूची जारी
सूची में सभी वर्गों को साधने का किया गया प्रयास
लालपूत शुक्ला की खास खबर
बिंदकी/फतेहपुर। आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने छह विधानसभा क्षेत्रों के 23 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। सूची में कुछ नए चेहरों के साथ जिलाध्यक्ष ने पुराने चेहरों पर भी अपना विश्वास जताया है जिसमें बिंदकी मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी को पुनः कमान सौंपी गई है। इस दौरान नगरवासियों ने अपना हर्ष जताया है।
जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जनपद के सभी नए मंडल अध्यक्षों की सूची में अपनी अंतरिम मोहर लगाते हुए एक बार फिर से बिंदकी मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी पर विश्वास जताया है। आपको बता दें कि पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा के कार्यकाल में अतुल द्विवेदी को नगर का मंडल अध्यक्ष बनाया गया था जिन्हे पुनः नए जिलाध्यक्ष ने कमान सौंपी है। सूची जारी होते ही भाजपाइयों में खुशी की लहर छा गई और बधाईयों का तांता लगा रहा। एक विशेष वार्ता के दौरान मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी ने बताया कि जिलाध्यक्ष ने जिस विश्वास के साथ मुझे दोबारा नगर की कमान सौंपी है, उसमें सारी ताकत झोंकते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में नगर के सभी बूथों से विजई होने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इसके लिए नगर के सभी बूथ अध्यक्षों की विशेष मीटिंग की जाएगी और उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बताया कि इस बार बूथ अध्यक्षों के अलावा सभी बूथों में अलग-अलग विशेष प्रचारकों को लगाया जाएगा जिनकी अहम भूमिका होगी, साथ ही यदि किसी भी बूथ में आशंका होगी वहां पर विशेष मेहनत करके उस बूथ को दुरस्त करवाया जाएगा। इस मौके पर प्रवीण दीक्षित, ओमकार बाजपेई, प्रमोद कश्यप, गोविंद बाबू टाटा, स्वाती ओमर, रंनो गुप्ता, शालिनी श्रीवास्तव आदि भाजपाइयों ने मंडल अध्यक्ष को मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया।