बिंदकी फतेहपुर उत्तर प्रदेश। आज भास्कर नेटवर्क
(एबीएन न्यूज़)
राम मंदिर निर्माण संपन्न होने की खुशी और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर को लेकर जनपद फतेहपुर के बिंदकी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से क्षेत्र के सभी मंदिरों में रोज श्रमदान कर रहे हैं।
इसी स्वच्छता अभियान के अंतर्गत बिंदकी नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत जहांपुर मोहल्ले में छोटी काली जी मंदिर में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया
इस स्वच्छता अभियान में बिंदकी नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती राधा साहू भी उपस्थित रही। मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश तिवारी, सेक्टर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता भारतीय के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान में सभी कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश तिवारी जी, वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार साहू,सेक्टर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता भारतीय, मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण दीक्षित ,किशन सोनकर ,रजत गुप्ता, दिनेश सोनकर, रन्नु गुप्ता शांतिलाल तिवारी डॉ शिवेंद्र सैनी सुशील कुमार सीटू गुप्ता आदि सभी कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में सफाई करके अपना श्रमदान किया।