बिंदकी ,फतेहपुर , उत्तर प्रदेश, आज भास्कर न्यूज, ब्यूरो हेड। अरविंद गुप्ता भारतीय ,9807199862
बिंदकी कस्बे के ललौली रोड के एक व्यापारी प्रतिष्ठान पर पूर्व चेयरमैन मुन्नालाल सोनकर का जन्मदिन व्यापारियों ने धूमधाम से केक काटकर मनाया, इस मौके पर गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद बिंदकी के पूर्व चेयरमैन मुन्नालाल सोनकर का जन्मदिन बिंदकी कस्बे के ललौली रोड स्थित मनोज विश्वकर्मा (जिला अध्यक्ष कारखाना संगठन फतेहपुर )प्रतिष्ठान पर व्यापारियों ने मिलकर धूमधाम से केक खिलाकर शुभकामनाएं दी।
पूर्व चेयरमैन मुन्नालाल सोनकर ने कहा कि जिस तरीके से व्यापारियों ने मिलकर उनके जन्मदिन को ख़ास बना दिया है। मैं हमेशा जनता के बीच का व्यक्ति हु। और यह विश्वास दिलाता कि बिंदकी के व्यापारियों को जब भी मेरी आवश्यकता पड़ेगी, मैं उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।
जन्मदिन के इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष (व्यापारी कल्याण व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश) अरविंद गुप्ता भारतीय,पंकज यादव, कंधई मिश्रा, सोमवती निषाद,मरदान खान, इदरीश टायर वाले,राजू गुप्ता,राहुल गुप्ता, आनन्द निषाद,मनोज विश्वकर्मा, पंकज सोनकर,प्रीतू, शिवा विश्वकर्मा सहित व्यापारी बन्धु उपस्थित रहें।