बड़ी खबर महाकुम्भ से- आज भास्कर न्यूज। ब्यूरो हेड। अरविंद गुप्ता भारतीय,9807199862
शास्त्री ब्रिज के नीचे पंडालों में लगी आग, फट रहे सिलेंडर
सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका
~~~~~~~~~~
_प्रयागराज में महाकुंभ में शास्त्री ब्रिज के नीचे पंडाल में भीषण आग लग गई।
सैंकड़ों फीट ऊपर काला धुआं उठ रहा है। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुल के ऊपर ट्रैफिक रोका गया है। तेजी से आग फैल रही है। फायर ब्रिग्रेड और कई एंबुलेंस घटना स्थल के लिए रवाना हुई है। कई लोगों आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।_
_जानकारी के अनुसार, महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में पांटून पुल 12 स्थित अखिल भारतीय धर्म संघ श्रीकरपात्री धाम वाराणसी के शिविर में आग लगी है। कैंपों में रखे एलपीजी सिलेंडर भी आग की चपेट में हैं। घटना में पचास से ज्यादा कैंप आग की चपेट में हैं। आग में सैंकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है।_
मिली जानकारी के अनुसार समाचार लिखे जाने तक आग में काबू पा लिया गया है,