बिन्दकी,फतेहपुर
मंगलवार की देर शाम करीब 6:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे के समीप स्थित भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल के कैंप कार्यालय पहुंचे। कैंप कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के जहानाबाद क्षेत्र के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी जनों तथा समर्थकों के साथ नवनियुक्त पार्टी के जिला अध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव का फूल माला तथा पटका पहनाकर एवं गदा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा उत्सव की तरह एक बहुत बड़ा महा अभियान एस आई आर चलाया जा रहा है।
इसमें बूथो की स्थिति क्या है हमारे कार्यकर्ता निकल रहे हैं कि नहीं यह देखा जा रहा है। फतेहपुर जनपद में लगभग 75 फ़ीसदी कम हो गया है सरकार ने अच्छा काम किया है कार्यकर्ता भी अच्छा काम कर रहे हैं। काम में और तेजी आ जाए शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त हो जाए यही हम सबका प्रयास और लक्ष्य है।
आज जनपद के 23 मंडल में से 9 वें मंडल में यहां मौजूद हूं। कई बूथो में मैं स्वयं गया हूं बीएलओ से बात किया है। भाजपा की प्रचंड हवा चल रही है। दिल्ली हरियाणा तथा बिहार प्रांत में भारी सफलता मिली है अब उत्तर प्रदेश की बारी है।
यहां भी पार्टी की हवा चल रही है। इस हवा की क्रेडिट जनता के साथ कार्यकर्ताओं को भी जाता है। निश्चित रूप से आगामी पंचायत चुनाव तथा विधानसभा 2027 के चुनाव में पार्टी को भारी सफलता मिलेगी। 15 दिसंबर तक फतेहपुर जनपद के सभी 23 मंडल में भ्रमण करना है इसके बाद आने वाले 3 महीने में 329 सेक्टर में काम से कम 250 सेक्टर प्रमुखों के साथ चाय पीकर बूथ समितियों की बैठक करना है और संगठन को गति प्रदान करना है।
इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, भाजपा नेता सुतीक्ष्ण सिंह भाजपा नेता बैजनाथ वर्मा भाजपा नेता तथा नगर पालिका परिषद बिंदकी के पूर्व अध्यक्ष मन्नालाल सोनकर के अलावा भाजपा मंडल बिंदकी के अध्यक्ष पूरन सिंह,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता भारतीय, सभासद सत्यम अग्रवाल, रनों गुप्ता,पुल पटेल विवेक गुप्ता रोहित पटेल सोमवती निषाद रचना हुसैन संगीता तिवारी स्वातिओमर प्रवीण दीक्षित, आशीष गुप्ता,किशन सोनकर रामविलास विश्वकर्मा रोहित पटेल राजकुमार उर्फ राज विवेक गुप्ता संग्राम सिंह शैलेश कुमार गुप्ता उर्फ ओम जी मनोज मिश्रा आशीष पटेल बूथ अध्यक्ष डॉ शिवेंद्र कुमार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।



