*फतेहपुर पुलिसः--1
समाज में वरिष्ठ नागरिक/बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित पुलिस सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से सवेरा योजना के अंतर्गत आज दिनाँक-20.11.2023 को 437 बुजुर्ग व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया।
फतेहपुर पुलिस--2
आज दिनांक 20.11.2023 पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी यातायात श्री होरीलाल सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस के टीएसआई अजय कुमार सिंह ने उषा शोध विद्यालय खुशवंत राय नगर एवम टीएसआई बृजेंद्र कुमार राय द्वारा दयानंद इंटर कॉलेज बिंदकी फतेहपुर के छात्र -छात्राओं को जागरूक कर यातायात नियमों के प्रचार प्रसार सामग्री वितरित की गई।
फतेहपुर पुलिसः--3
थाना कोतवाली से 01 नफर वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार।
दिनांक 20.11.2023 को थाना कोतवाली से उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह चौकी प्रभारी हरिहरगंज हमराही कर्मचारी कांस्टेबल मनोज कुशवाहा कांस्टेबल अभिषेक द्वारा एक नफर वारंटी जगतपाल पुत्र बृजलाल निवासी हरिहरगंज थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर उम्र करीब 58 वर्ष संबंधित मुकदमा नंबर 10994/17 धारा 419 420 467 468 471 भादवि को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना किया गया।
फतेहपुर पुलिसः--4
ऑपरेशन दृष्टि के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थानों द्वारा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों ,दुकानों, चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने हेतु की जा रही जागरुकता के परिणाम स्वरूप जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रो में आज दिनांक 20.11.2023 को कुल 04 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है एवं अब तक कुल 246 सीसीटीवी कैमरों को वीडियो वाल से जोड़ा गया है।
फतेहपुर पुलिसः--6
थाना बिन्दकी से 01 नफर वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार।
दिनांक 20/11/2023 को उ0नि0 श्री रविकान्त थाना बिंदकी जनपद फतेहपुर द्वारा माननीय ग्राम न्यायालय बिंदकी द्वारा निर्गत साक्षी वारण्ट संबंधित एनसीआर नं0 71/05 धारा 323/504 भा0द0वि0 बनाम रमेश आदि से संबंधित साक्षी वारण्टी सुरेन्द्र पटेल पुत्र रामसजीवन निवासी ग्राम जीत का पुरवा मजरे गौरी थाना बिंदकी जनपद फतेहपुर उम्र करीब 43 वर्ष को गिरफ्तार कर वास्ते पेश करने माननीय ग्राम न्यायालय बिंदकी रवाना किया गया।
फतेहपुर पुलिसः--7
थाना हुसैनगंज से 01 नफर वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार।
दिनांक 20.11.2023 को थाना हुसैनगंज से उ0नि0 श्री प्रवीण कुमार यादव मय हमराह कर्मचारी द्वारा 01 नफर वारण्टी अभि0 जयकरन पुत्र हरिनारायण उम्र 54 वर्ष निवासी घूरी सलेमपुर थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर सम्बन्धित वाद सं0 685/09 अ0सं0 276/08 धारा 363, 366 भादवि थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय सदर फतेहपुर किया गया।