-भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने काटा केक,दी बधाई।
फतेहपुर।
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के जन्मदिन पर उनके चित्र पर हल्दी कुमकुम से तिलक कर एव केक काटकर जन्मदिन मनाया गया एवं उनके सतायु होने की कामना की गई । भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में पार्टी ऐसे ही प्रगति करती रहे एवं उनके नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से परचम लहराएगी । जन्मदिन समारोह मुख्य रूप से जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, प्रवक्ता धनंजय द्विवेदी, लोकसभा विस्तारक आशीष त्रिपाठी,वरिष्ठ नेता ओम मिश्रा जिला मंत्री कुलदीप भदोरिया मनोज मिश्रा शैलेंद्र शरण सिंपल विजय प्रताप सिंह सुनीता गुप्ता देवनाथ धाकड़े विवेक सिंह सिद्धार्थ दीक्षित राजा सिंह रणवीर द्विवेदी जयराज सिंह मुकुल धाकड़े रमीज खान विवेक श्रीवास्तव धीरू, पवन साहू ऋषि सिंह अभय यादव अजय गुप्ता अभिषेक शुक्ला मौजूद रहे । भाजपा कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभकामनाएं दी ।