---पुलिस बल साथ में रहा मौजूद
बिंदकी फतेहपुर
भाजपा विधायक के नेतृत्व में पुलिस की मौजूदगी में तिरंगा यात्रा निकाली गई तिरंगा यात्रा में लोगों की भारी भीड़ रही भारत माता की जय भारत माता की जय के नारे लगाए गए यह तिरंगा यात्रा खजुहा कस्बा तथा देवमई कस्बे के प्रमुख मार्गो में घूमी।
विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन पर तिरंगा यात्रा देश-विदेश मेंविभिन्न स्थान पर निकाली जा रही है जिसका उद्देश्य देश की एकता अखंडता को बनाए रखना और देश प्रेम की भावना को बढ़ाना है
जानकारी के अनुसार खजुहा कस्बा तथा देवमई कस्बे में रविवार को दिन में करीब 11:00 बजे पुलिस की मौजूदगी में जहानाबाद क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा खजुआ कस्बे के ब्लॉक मुख्यालय से प्रारंभ हुई कस्बे के प्रमुख मार्गो में घूमी यात्रा के दौरान भारत माता की जय भारत माता की जय के नई लगाए गए ।
इसी प्रकार देवमई कस्बे में ब्लॉक मुख्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। देवमई कस्बे के प्रमुख मार्गो में तिरंगा यात्रा घूमि इस दौरान भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए इस मौके पर भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशन पर पूरे देश प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के पहले जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश को आजाद करने वाले अमर शहीदों को याद करना लोगों में देश प्रेम जागृत करना है तिरंगा यात्रा में सत्यवीर सिंह शैलेंद्र सिंह पप्पू सिंह आशुतोष अग्निहोत्री राजाभान अर्पित सिंह गुरु प्रसाद किशन सिंह राजकुमार उर्फ राज के अलावा बकेवर थाना प्रभारी सुमित देव पांडे पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।