---स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित
बिंदकी फतेहपुर
भारतीय जनता पार्टी द्वारा 151 मीटर लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई यह तिरंगा यात्रा पुलिस बल की मौजूदगी में कस्बे के प्रमुख मार्गो में घूमी। तिरंगा यात्रा के दौरान करीब एक दर्जन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित। यात्रा के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने नमन भी किया गया
जानकारी के अनुसार बिंदकी कस्बे के महरहा रोड बाईपास चौराहे के निकट स्थित पल्लवी गेस्ट हाउस परिसर से बुधवार की दोपहर करीब 12:00 बजे से भारतीय जनता पार्टी द्वारा 151 मीटर लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में स्कूल के बच्चे गाजे बाजे के साथ आगे चल रहे थे। यात्रा में स्कूल के बच्चे 151 मीटर लंबा तिरंगा अपने हाथों में लेकर चल रहे थे।
यह तिरंगा यात्रा महारहा रोड होते हुए गांधी चौराहे पहुंची जहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके बाद तिरंगा यात्रा बिंदकी कस्बे के बजाजा गली, किराना गली, फाटक बाजार, मेन बाजार, खजुहा चौराहा मुगल रोड होते हुए ललौली चौराहे पहुंची जहां पर भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। यात्रा के दौरान बिंदकी कस्बे में रहने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामनारायण अग्रवाल के परिजन राकेश अग्रवाल, लक्ष्मी चंद्र गुप्ता के परिजन बिनु गुप्ता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद गुप्ता के परिजन रामकृष्ण गुप्ता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पन्नालाल गुप्ता के परिजन गोपाल जी गुप्ता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी धन्नालाल के परिजन गोपी कृष्ण गुप्ता और पप्पू, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जयराम सिंह के परिजन वासुदेव सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्याम लाल गुप्ता के पुत्र राजेश गुप्ता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी छत्रपाल सिंह के परिजन उत्कर्ष सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिवदत्त तिवारी के परिजन गुड्डू तिवारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विद्यासागर द्विवेदी के परिजन सोमदत्त द्विवेदी तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशी मिश्रा के परिजन राकेश मिश्रा को सम्मानित किया गया।
तिरंगा यात्रा में मुख्य अतीत के रूप में तेलियानी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भाजपा नेता अभिषेक त्रिवेदी मन्नत प्रभारी भाजपा नेत्री मंजू शुक्ला के अलावा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष राधा साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष बिंदकी पूरन सिंह, नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष मन्नालाल सोनकर, वीरेंद्र दुबे अरविंद भारतीय ,रामविलास, सुल्तान सिंह ,राम प्रकाश लोहिया , राजेश कुमार राजा भैया,सुजीत उमराव,सौरभ बाजपेई ,संगीता तिवारी ,रन्नो गुप्ता स्वाति ओमर ,सोमवती निषाद, रचना हुसैन ,प्रवीण दीक्षित ,किशन सोनकर ,सुतीक्ष्ण सिंह ,सत्यम अग्रवाल ,आशीष साहू ,दिनेश सोनकर अंकित गुप्ता ,विनय तिवारी, धर्मेंद गुप्ता,सुशील कुमार,ओम मिश्रा,पंकज सोनकर,हरिओम वर्मा,रजत गुप्ता, डॉ शिवेंद्र कुमार,भोला गोस्वामी,राजेंद्र कुमार,महेंद्र साहू,सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।