बिंदकी फतेहपुर
आज भास्कर नेटवर्क (एबीएन) न्यूज़ फतेहपुर उत्तर प्रदेश
मलवा विकास खंड के गुनीर ग्राम सभा स्थित राम सहाय का डेरा निवासी अशोक सिंह हुए थे कारसेव में बलिदान।पत्नी को अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया तो निमंत्रण पाकर आँसू छलक गए।जैसे ही राम की टोली अयोध्या मंदिर का निमंत्रण लेकर करसेवा में बलिदान हुए अशोक सिंह के घर पहुंची, वैसे ही उनकी पत्नी फूट फूट कर रोने लगी। उन्होंने कहा की आज मेरे पति की इच्छा पूरी हुई, वह आज मेरे बीच नही है,लेकिन मैं सौभाग्यशाली हू की प्रभु के मंदिर के लिए हमारे पति बलिदान हुए आज प्रभु का भव्य मंदिर हमारे सामने बन गया है, आज हम धन्य हो गई।मलवा विकास खंड के गुनीर ग्राम सभा स्थित राम सहाय का डेरा निवासी अशोक सिंह 1992 में कार सेवा करने अयोध्या गए हुए थे।वहा पर उनको गोले लग गई थी।जिससे उनकी मौत हो गई थी।जिनका शव भी परिवार को नहीं मिला था। अस्पताल से मौत की पुष्टि हुई थी।रविवार को राम की टोली अयोध्या मंदिर का निमंत्रण लेकर उनके घर पहुंची तो पत्नी निर्मला देवी रोने लगी।उनके दोनो पुत्र सूरज व अमर भी फूट फूट कर रोने लगे।विभाग प्रचारक रितिराज, जिला संघ चालक रामप्रकाश सिंह, विहिप जिला मंत्री शैलेष सिंह,मालवा खंड कारवां अभय जी धर्म जागरण प्रमुख दशरथ सिंह,अभय सिंह,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद विश्वकर्मा, विकाश तिवारी, करन सिंह, सरवन सिंह, ने पत्नी को अंग वस्त देकर, श्री राम का पटका पहना कर सम्मान किया, साथ ही अयोध्या का निमंत्रण दिया।