बिंदकी फतेहपुर
तेज रफ्तार अनियंत्रित ई रिक्शा पलट गया जिसके चलते ई रिक्शा में सवार मां बेटा घायल हो गए घायल मां बेटा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया
जानकारी के अनुसार रविवार को दिन में करीब 11:00 बजे नगर के निकट कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहे के समीप अनियंत्रित ई रिक्शा पलट गया ई रिक्शा पलटने से ई-रिक्शा में सवाद मोना देवी गुप्ता उम्र 28 वर्ष पत्नी गौरव गुप्ता तथा मोना देवी गुप्ता का 10 वर्षी पुत्र सक्षम गुप्ता निवासी मोहल्ला जहानपुर कस्बा बिंदकी कोतवाली बिंदकी घायल हो गए दुर्घटना के बाद हड़का मचा रहा घायल मां बेटे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया पर जिन्होंने बताया कि मां बेटा ई रिक्शा में बैठकर घर से दरबेशा बाद गांव जा रहे थे