बिदकी फतेहपुर।मलवा विकास खंड के महमूदपुर गांव के अग्निवीर जवान आशीष कुमार यादव(20)का पार्थिव शरीर मंगलवार को अग्नि के हवाले कर दिया गया।भारत माता की,जय वंदे मातरम,जय हिंद के जय घोष के साथ अंतिम यात्रा मे शामिल युवा,जवान,गाँव क्षेत्र के लोगो के आँखों से अश्रु छलक पड़े।255 मीडियम रेजिमेंट महाराष्ट्र के नासिक के देवलानी में तैनात आशीष यादव गांव के चंद्रजीत सिंह यादव उर्फ झल्लू का तीन संतानो मे सबसे बड़ा पुत्र था।वर्ष 2023 में फरवरी माह में भारतीय थल सेना में भर्ती हुआ था।आपको बताते चलें अवकाश लेकर घर आए आशीष 25 दिसंबर को वापस ड्यूटी पर चले गए थे।इसके बाद उसे तेज बुखार आने पर सेना ने मुंबई के अश्वनी नेवी हॉस्पिटल में 4 जनवरी को भर्ती कराया था।जहां पर अग्निवीर जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।सोमवार को एंबुलेंस से शव गाँव पहुँचा।मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।नायब सूबेदार अशोक कुमार यूनिट 255 मीडियम रेजिमेंट नासिक देवलानी और नायब सूबेदार विजय कुमार 246 बटालियन प्रयागराज की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।इस मौके पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में युवा भी पहुंचे।मां संगीता देवी का रो-रो करके बुरा हाल रहा।16 वर्ष की बहन संध्या व 11 वर्ष का भाई सौरभ है।पिता चंद्रशेखर यादव दूध का कारोबार करते हैं।