संविधान का गला घोटने का कार्य कर रही है केंद्र सरकार- अभिताभ बाजपेई सपा विधायक
सपा विधायक ने खुद को जंजीरो से जकड़ा
इंडिया गठबंधन का विरोध
कानपुर, उत्तर प्रदेश
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध मे आज इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी व अन्य राजनीतिक दलो ने बड़े चौराहै पर प्रदर्शन किया।
सपा विधायक अभिताभ बाजपेई ने विरोध का अनोखा तरीका निकाला,खुद को जंजीरो से जकड़कर विरोध किया। सपा विधायक अभिताभ बाजपेई ने कहा कि हमारे हाथ-पांव बाघे जा सकते है,लेकिन हमारी जुबान को बंद नही कर सकते है। लोकतंत्र खतरे मे है। जो लोग आवाज उठाते है ,उनको जेल मे बंद किया जा रहा है।
संविघान का गला घोटने का कार्य कर रही है केंद्र सरकार, जनता सब देख रही है। निवर्तमान पार्षद मदन लाल भाटिया ने कहा कि तानाशाही की सरकार अब ज्यादा दिन तक चलने वाली नही है,ईडी व सीडी का दुरुपयोग हो रहा है। जनता सब समझ रही है, पूरे देश की जनता खौफ मे जी रही है। कागेस पार्टी अघ्यक्ष नौशाद आलम ने कहा कि ईडी और सीबीआई केंद्र सरकार के इशारे पर कार्य कर रही है। भाजपा पार्टी मे सभी लोग ईमानदार है,यह एक सोचनीय विषय है,जनता सबकुछ देख रही है,तानाशाही सरकार अब ज्यादा दिनो तक चलने वाली नही है। इस प्रदर्शन मे मदन लाल भाटिया,हरिओम पाण्डेय, लल्लन अवस्थी,संजीव दरियावादी,मुशीर सिददीकी,शाहिद खान,नरेंश अग्रवाल व शहशाह आलम आदि लोग मौजूद रहे।