,,,मुख्य वक्ता के रूप में जिला मंत्री कुलदीप भदौरिया रहे उपस्थित ,,,
,,,मंडल के सभी बूथों पर आयोजित की जायेंगी बैठक,,,
असोथर Fatehpur
कस्बे के एक अतिथि गृह में असोथर मंडल की सदस्यता अभियान कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में कुलदीप भदौरिया द्वारा सदस्यता अभियान के मूल विषयों पर चर्चा की गई, श्री भदौरिया ने कहा कि भाजपा द्वारा निश्चित अवधि उपरांत पार्टी में आंन्तरिक लोकतंत्र की मजबूती प्रदान करने के लिए यह अभियान चलाया जाता है,
वर्तमान समय में हम सभी तैयारियों के साथ अपनी भूमिका को निभायेंगे , अभियान में सभी उन लोगों को सदस्य बनाया जायेगा जो राष्ट्रीय विचारधारा के साथ ही पार्टी की पंचनिष्ठा में विश्वास रखते हैं , कार्यशाला में उपस्थित मंडल समन्वय जितेन्द्र सिंह सेंगर द्वारा भी सदस्यता अभियान में कैसे कार्य करने हैं विषय पर प्रकाश डाला गया, वहीं जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह द्वारा कार्यशाला में अभियान पर प्रस्तावना रखते हुए अतिथियों व उपस्थित पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया,
कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष राम महेश निषाद,नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सेंगर, आदित्य अग्निहोत्री,शिवप्रताप सिंह, बच्छराज सिंह,सौरभ अग्निहोत्री, जयदेव सिंह,गौरव गौतम, रज्जन शुक्ला, राघवेन्द्र सिंह,अतुल निषाद,भीम सिंह , सर्वेश गुप्ता,विवेक मिश्रा,विमल गुप्ता, आशुतोष विश्वकर्मा , चन्द्रभान पासवान, सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र संयोजक,नगर पंचायत के पार्टी सभासद सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे, कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री राघवेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।।