फतेहपुर/आज भास्कर न्यूज़ /ABN FAST NEWS
संपादक _अरविंद गुप्ता भारतीय (9807 1 9986)
मानवाधिकार एवं उपभोक्ता फोरम,नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अनीत कुमार अग्रहरि जी के द्वारा मनोनयन पत्र जारी करते हुए अवगत कराया गया कि नगर अध्यक्ष के पद पर अमित गुप्ता पुत्र राजेंद्र कुमार गुप्ता निवासी देवीगंज,गंगानगर कालोनी फतेहपुर को नियुक्त किया जाता है।
जिसमें फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की ओर से चलाए जा रहे भ्रष्टाचार मुक्त भारत के बेहतर जिंदगी अभियान को सफल बनाने हेतु अपने अधीन नगर एवं ग्राम स्तर पर हो रहे लोगों के मानवाधिकार हनन एवं उपभोक्ताओं के साथ हो रहे धोखाधड़ी को रोकने हेतु तथा उन्हें उचित न्याय दिलाने हेतु उनको जागरुक कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित कराएं एवं सदस्यता अभियान को भी गति दें। इस अवसर पर मो० आसिफ,श्रवण कुमार तिवारी(पत्रकार), एड० ब्रजेश कुमार त्रिपाठी,समाजसेवी उमेश सिंह भदौरिया,इंजी० आयुष मौर्य,अमित कुमार(पत्रकार), एड० संगम लाल वर्मा,एड० विवेक अग्रहरि, एड० विवेक शुक्ला, एड० राघवेंद्र सिंह भदौरिया,स्मार्ट यश यादव,एड० हिमांशू पांडेय,हर्ष पाण्डेय,सौरभ गुप्ता,मुनव्वर शाह, एड० गुलाब सिंह यादव, एड० ओम प्रकाश शर्मा,एड० उदयभान सिंह,आदर्श सिंह, एड० के०के० मिश्रा, एड० आर०एन० मौर्या,आदि लोग मौजूद रहे।।