----स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की मनाई गई जयंती
बिंदकी फतेहपुर , आज भास्कर न्यूज ब्यूरो हेड अरविंद गुप्ता भारतीय,9807199862
डॉ राम मनोहर लोहिया सामाजिक और आर्थिक विषमता के विरोधी थे उनका मानना था की सामाजिक और आर्थिक संता हो सभी को बराबर का अधिकार मिले वह गरीबों दलितों के हितैषी थे उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा यह बात समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा वर्तमान में फतेहपुर के सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा
उन्होंने कहा कि डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के विचारधारा में चलकर ही देश और समाज का भला हो सकता है
बिंदकी कस्बे के ललौली रोड स्थित सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल के कैंप कार्यालय में रविवार को दिन में करीब 2:00 बजे से डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा वर्तमान में फतेहपुर के सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे वह सामाजिक आर्थिक असमानता के विरोधी थे वह दलितों पिछड़ों गरीबों को समानता में लाने के पक्षधर थे उन्हें हमेशा याद किया जाएगा इसके लिए उन्होंने सारा जीवन काम किया। इस मौके पर समाज वादी पार्टी नेता महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा रामेश्वर दयाल दयाल गणेश वर्मा कमलेश वर्मा धर्मपाल पटेल राजू कुर्मी अकरम गुड्डू सियाराम यादव सुनील पाल लाला भाई चंद्रशेखर बेदी डॉक्टर ओमप्रकाश गुप्ता जितेंद्र करी तालिब अली मानसिंह यादव श्री भोला यादव सुख निधन सिंह आर्य कुमार पटेल मुलायम सिंह यादव अंकुश यादव हर्ष गुप्ता ओमप्रकाश मा शांति सिंह निकेश यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे