फतेहपुर, आज भास्कर न्यूज ब्यूरो हेड अरविंद गुप्ता भारतीय 9807199862
आज 07 मार्च दिन शुक्रवार को सदर तहसील में आगामी 08 मार्च दिन शनिवार को आयोजित हो रहे लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु बैठक की गई।जहां कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में सुचारू रूप से संचालित किया गया। जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत जनपद न्यायालय से अनीत कुमार अग्रहरि जी ने अपने कुशल संबोधन से की तो वहीं नायब तहसीलदार अमरेश कुमार सिंह और जनपद न्यायालय से उमेश सिंह भदौरिया जी ने लोक अदालत के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सुलह समझौता एवं संस्वीकृति के आधार पर आपराधिक शमनीय वाद, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकरवाद वैवाहिक वाद श्रम वाद, आदि जैसे मामलों को लोक अदालत के माध्यम से सुलझा सकते हैं। वहीं बैठक में राजकिशोर मिश्रा,अभिषेक सिंह एड०, गया तिवारी,संतोष सिंह चौहान,शोभित गुप्ता,अशोक कुमार पाण्डेय,सौरभ सिंह, शिव शरन,राम प्रकाश पाल, अमित कुमार, मनोज कुमार एवं जनपद न्यायालय से आयुष कुमार मौर्य,विवेक कुमार अग्रहरि भी शामिल रहे।