- समाज को एकजुट का दिया संदेश महिलाओं की काफी संख्या में रही सहभागिता
- अतिथियों ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को दी होली मिलन की बधाई, राष्ट्रीय अध्यक्ष का मिला मार्गदर्शन
फतेहपुर। आज भास्कर न्यूज ब्यूरो हेड अरविंद गुप्ता भारतीय,9807199862
भारतीय दोसर महासमिति द्वारा स्थानीय कृष्णा लॉज में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें जनपद के कोने-कोने से दोसर वैश्य समाज के लोगों ने सपरिवार सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
वृंदावन से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुमंत गुप्ता, महा समिति के जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्त, महिला इकाई की जिलाध्यक्ष कविता गुप्त सहित दीप प्रज्वलित कर एवं झंडा गीत के रचयिता पद्मश्री श्यामलाल गुप्त जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्त ने होली मिलन एवं नव वर्ष की बधाई देते हुए समाज की एकजुट पर बल देते हुए कहा कि संगठित समाज ही आगे बढ़ता है इसलिए इस पावन उत्सव में हम सभी संकल्प लें कि हम सभी संगठित होकर समाज को एक नई दिशा प्रदान करें। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुमन गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय निर्माण में वैश्य समाज का काफी योगदान रहता है
लेकिन संगठित ना होने के कारण आबादी के अनुपात से राजनीतिक हिस्सेदारी का अभाव रहता है इसलिए हम सभी को और अधिक संगठित होने की आवश्यकता है। समिति जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्त एवं महिला जिला अध्यक्ष कविता गुप्त ने आए हुए अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं प्रतीक चिन्ह देते हुए सभी आंगतुकों का आभार प्रकट किया और इस तरह के आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने की बात कही। समारोह का समापन सामूहिक होली गीतों एवं फूलों की होली की मस्ती के साथ हुआ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से महासमिति के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, प्रदेश महामंत्री श्याम मूर्ति, युवा प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत गुप्त, सुशील फौजी, अरविंद गुप्ता भारतीय,साजन गुप्ता, आनंद गुप्ता, अमित गुप्ता, अरुण, संजय गुप्ता, राम विशाल, युवा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल, सुनीता गुप्ता, मनीष गुप्ता, प्रीतीजा गुप्ता सरोज गुप्ता नम्रता गुप्ता मनीष गुप्ता राजेश हथगाम, वीरेंद्र गुप्ता, अश्विनी गुप्त रामबाबू गुप्त, बबलू मासूम, नमो गुप्त जागृति गुप्त सीमा गुप्त नैंसी गुप्त चंद्रशेखर गुप्त नन्हे मास्टर सहित तमाम दोसर आदि बंधु उपस्थित रहे।
ं