बिंदकी फतेहपुर
ईद उल अजहा (बकरीद) का त्यौहार कस्बा व क्षेत्र में मनाया गया। इस मौके पर सुबह 8:00 बजे कस्बे के ईद का मैदान में शहर काजी ने नमाज अदा कराई तथा मुल्क और समाज के अमन चेन की दुआ की गई। नमाज अदा पढ़ने के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे के गले लगा कर ईद उल अजहा की एक दूसरे को मुबारकबाद दिया
शनिवार की सुबह लगभग 8:00 बजे बिंदकी कस्बे के ईदगाह मैदान में ईद उल अजहा यानी बकरीद की नमाज अदा की गई। बिंदकी कस्बे के ईदगाह मैदान में शहर काजी मोहम्मद अब्दुल रजा कादरी ने नमाज अदा कराई। जिसमें मुल्क में अमन और चैन के लिए दुआ की गई। इसके अलावा क्षेत्र के कई स्थानों तथा मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के दौरान पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। बिंदकी कस्बे के खजुहा रोड पावर हाउस के समीप स्थित ईद का मैदान में शनिवार की सुबह लगभग 8:00 बजे ईद उल अजहा यानी बकरीद की नमाज कराई गई। जिसमें भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। नगर पालिका द्वारा ठंडा मीठा शरबत व पानी का इंतजाम किया गया था। नमाज अदा करने के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को ईद उल अजहा यानी बकरीद की एक दूसरे बधाई दी। इस मौके पर शहर काजी मोहम्मद अब्दुल राजा कादरी के अलावा मोईद अंसारी, जफर राइन, सादिक हाफिज, सभासद पप्पू शाह, मोहम्मद इम्तियाज, नगर पालिका परिषद बिंदकी के अध्यक्ष पति रामकुमार साहू, सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू, सुरेंद्र सिंह परिहार, सुनीता गुप्ता, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी चंद्र कृष्ण पांडे, प्रधान लिपिक मनोज शुक्ला, जलकल अभियंता योगेश गुप्ता, राजस्व निरीक्षक रविंद्र कुमार सोनकर, अब्दुल समद, मोहम्मद इरफान, वहीद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।