----चार लोग गंभीर घायल हुए
बिंदकी फतेहपुर
भोर पर अचानक कच्चा घर ढह जाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि इस परिवार के चार सदस्य गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हड़कंप मच गया गांव के लोगों ने मिलकर सभी को मलवे से बाहर निकाल। मां बेटे की मौके पर मौत हो गई जबकि बहू की मौत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। इस घटना में गंभीर घायल चार लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया गया
जानकारी के अनुसार फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के हरदौली गांव में बारिश के कारण सोमवार की भोर पहर करीब 4 बजे मुकेश बाजपेई का कच्चा घर ढह गया।
जिसके मलवे में दबकर मुकेश बाजपेई उम्र 50वर्ष तथा उनकी मां माधुरी देवी 85 वर्ष की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी रन्नो देवी उम्र लगभग 50 वर्ष की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। गंभीर घायल उनकी पुत्री कामिनी देवी उम्र लगभग 13वर्ष, पुत्री क्षमता देवी उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्री प्रकाशनी देवी उम्र लगभग 15 वर्ष तथा पुत्र प्रखर उम्र 11 वर्ष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया
घर ढहने की घटना के बाद पूरे गांव के लोगों ने मिलकर दबे लोगों को बाहर निकाला।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची। उप जिलाधिकारी प्रियंका अग्रवाल भी मौके पर पहुंची। घर के गिरने से तीन लोगों की मौत और चार लोगों के घायल होने की घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मचा रहा मौके पर भीड़ लगी रही।
घटना की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री तथा वर्तमान में जहानाबाद क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि बेहतर से बेहतर इलाज किया जाए।



