----विधायक ने मरीजों को बांटे फल
बिंदकी फतेहपुर
यूपी हेड न्यूज़
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार में पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी की स्वास्थ्य सेवाएं भी अच्छी हुई है।
बिंदकी कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बिंदकी क्षेत्र के विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने फीता काटकर के किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार के चलते पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बेहतर हुई है।
इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी की सेवाएं अति उत्तम हुई है। कहा की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ धर्मेंद्र सिंह के प्रयास के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में बहुत अधिक सुधार हुआ है। उन्होंने आठवां राष्ट्रीय पोषण माह तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत मातृत्व लाभ का वितरण कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद मरीजों को फल बांटे।
और मरीजों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी मंडल बिंदकी के अध्यक्ष पूरन सिंह उर्फ बउआ, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल सोनकर के अलावा भाजपा नेता वीरेंद्र दुबे, बृजेश मिश्रा, भाजपा नेत्री उत्प्रेक्षा दुबे, सोमवती निषाद , स्वाती ओमर, संगीता तिवारी शशी पटेल रचना हुसैन,मंजू साहू भाजपा नेता अरविंद गुप्ता भारतीय, अतुल द्विवेदी, आशीष गुप्ता अंकित गुप्ता सौरभ बाजपेई विष्णु द्विवेदी रामविलास विश्वकर्मा, भोला गोस्वामी सहित तमाम लोग मौजूद रहे




