---परिजनों में मचा हड़कंप रो-रो कर बेहाल
बिंदकी फतेहपुर
युवक ने गांव के समीप बाईपास किनारे एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों तथा ग्रामीणों को जानकारी हुई तो हड़कंप मचगया। परिजन रो-रो कर बेहाल हो रहे थे। परिजनों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया
जानकारी के अनुसार कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के जाफराबाद गांव निवासी सूरज कुशवाहा उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र राजू लाल कुशवाहा ने गांव के समीप बाईपास किनारे स्थित एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। परिजन रो-रो कर बेहाल हो रहे थे। पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया। युवक की मौत पर सभी लोग दुख जाता रहे थे। युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का कारण पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया। हालांकि गांव में अलग-अलग चर्चाएं होती रही। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।



