Fatehpur uttar Pradesh
कैंप में सीडीओ सूरज पटेल जी,एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी जी, सीओ.सिटी वीर सिंह जी, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल जी,सदर विधायक चंद्रप्रकाश लोधी जी,नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य जी रहे मौजूद सभी ने जनपदवासियों को दी बधाई।
फतेहपुरl विजयदशमी पर्व पर जिला अपराध निरोधक समिति के तत्वाधान में बाकरगंज पुलिस चौकी में परंपरागत गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी शिविर लगाकर दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया
समारोह में मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने लोगों को दशहरा पर्व की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे पर्वों से समाज में भाईचारा व सौहार्द कायम होता है समिति के सचिव एवं जेल पर्यवेक्षक विपिन बिहारी शरण ने जिला प्रशासन को नवरात्र व विजयदशमी पर्व को बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने पर बधाई दी । समारोह में कमेटी के पदेन नगर अध्यक्ष उप जिलाधिकारी सदर प्रभाकर त्रिपाठी एवं पदेन उपाध्यक्ष सीओ सिटी वीर सिंह ने हिस्सा लेते हुए लोगों से गले मिलकर विजयदशमी की बधाई दी समारोह में मुख्य रूप से भाजपा के जिलाध्यक्ष मुख लाल पाल विधायक सदर चंद प्रकाश लोधी,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद राजकुमार मौर्य, शेर बहादुर सिंह शमशेर बहादुर सिंह प्रभारी कोतवाली, चौकी प्रभारी बाकरगंज सत्यपाल सिंह, हेदेश श्रीवस्तव, विनोद गुप्ता राधेश्याम हयारन वेद प्रकाश गुप्ता, निर्भय गुप्ता, अमिताभ शरण , राम स्वरुप गुप्ता,शैलेंद्र शरण सिंपल,नारायण गुप्ता मनोज सोनी आशीष अग्रहरी सुरेंद्र पाठक राजन गुप्ता सहित हिंदू मुस्लिम भाइयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लियाl