वर्ल्ड कप 2023
जब पूरा विश्व लगभग ऑस्ट्रेलिया को हारा हुआ मान चुका था किसी को भी आखरी तक उम्मीद नहीं थी की ऑस्ट्रेलिया यह मैच जीत लेगी लेकिन ऑस्ट्रेलिया का यह जांबाज खिलाड़ी असंभव को भी संभव करते हुए आखरी तक टीम में अपना योगदान देता रहा और जीत सुनिश्चित कर जब ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाकर वापस लौटे, तब साथी खिलाड़ियों ने मैदान में खड़े होकर तालियों से उनका स्वागत किया।
मैक्सवेल के चेहरे पर हल्की मुस्कान थी। उनके पैर और पीठ का दर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा था। इसके बावजूद मैक्सवेल साथियों की तरफ से तालियों की बौछार देखकर भावुक हो गए। सारे खिलाड़ियों ने मैक्सवेल को गले से लगाया। यह देखकर कुछ पल के लिए ग्लेन मैक्सवेल की आंखें भी भर आईं।
292 चेज करते हुए ऑस्ट्रेलिया 18.3 ओवर में 91 पर 7 विकेट खो चुका था। यहां से जीत के लिए 189 गेंद पर 201 रन की दरकार थी। सपने में भी जीत संभव नजर नहीं आ रही थी। कंगारू कप्तान पैट कमिंस 68 गेंद पर 12 रन बनाकर नाबाद रहे। ग्लेन मैक्सवेल ने 128 गेंद पर 157.03 की स्ट्राइक रेट के साथ 21 चौकों और 10 छक्कों की बदौलत 201* रन जड़ दिए। ऑस्ट्रेलिया ने 19 गेंद बाकी रहते 3 विकेट से मैच जीत लिया। सारी दुनिया एक तरफ, साथियों से मिलने वाली प्रशंसा एक तरफ.