---- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
बिंदकी फतेहपुर
तेज रफ्तार अनियंत्रित ई रिक्शा की टक्कर से पैदल जा रही वृद्ध महिला गंभीर घायल हो गई दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा घायल प्रति महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया
जानकारी के अनुसार नगर के गांधी चौराहे में तेज रफ्तार अनियंत्रित ई-रिक्शा की टक्कर से पैदल जा रहे वृद्ध महिला मुन्नी देवी उम्र 60 वर्ष पत्नी छोटे निवासी मोहल्ला पुरानी बिंदकी मीरखपुर कस्बा बिंदकी कोतवाली बिंदकी गंभीर घायल हो गई। दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा घायल वृद्ध महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया काफी देर चले उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार हुआ तो परिजन वापस घर ले गए