- नव मनोनीत पदाधिकारियों ने संगठन को गतिशील बनाने का लिया संकल्प
-सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर किया सम्मानित
फतेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति महिला इकाई की एक बैठक महासमिति के कार्यालय लोधीगंज (स्टेडियम गेट) के सामने संपन्न हुई जिसमें संगठन को गतिशील बनाने के लिये पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया। जिसमें अर्चना गुप्ता एवं प्रीतिजा गुप्ता को संरक्षक, जागृति गुप्ता मोनी को उपाध्यक्ष, सीमा गुप्ता उपाध्यक्ष, मनीषा गुप्ता को मंत्री पद का दायित्व सौंपा गया। सभी मनोनीत पदाधिकारियों का जिला इकाई ने माला पहनाकर स्वागत किया। नवमनोनीत पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि संगठन को गतिशील बनाने में अपना पूरा सहयोग प्रदान करेंगी। अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष कविता गुप्ता ने कहा कि संगठन को गतिशील बनाने के लिये संगठन का विस्तार किया गया है। इससे मातृ शक्तियां एकजुट होकर संगठन को और प्रभावी बनायेंगी। बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुये कहा कि नवीन पदाधिकारियों के जुडने से संगठन और गतिशील होगा। उन्होंने कहा कि जिस संगठन में मातृशक्तियां जुडती हैं वह संगठन बहुत आगे बढता है इसलिये मातृ शक्तियों की संगठन में एकजुटता की अत्यधिक आवश्यकता है। इस मौके पर प्रमुख रूप से महासमिति की संरक्षक सरोज गुप्ता जी, पूनम गुप्ता, मनीषा गुप्ता, जिलाध्यक्ष नरायण बाबू गुप्ता, सुशील गुप्ता, आनंद गुप्ता, मयंक गुप्ता, मनीषा गुप्ता, एकता गुप्ता, सोनी गुप्ता, नमृता गुप्ता, अनीता गुप्ता, अंसली गुप्ता सहित तमाम मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।
----------------------