बिन्दकी, फतेहपुर।आज भास्कर न्यूज, उत्तर प्रदेश
बिंदकी विधायक पूर्व राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने अरविंद गुप्ता भारतीय के आवास (भारतीय निकेतन) पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं भारी संख्या में समर्थकों ने मिलकर हर्ष और उल्लास के साथ जन्मदिन एक दूसरे को केक खिलाकर मनाया।
पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह जैकी के जन्मदिवस के अवसर पर अरविंद गुप्ता भारतीय ने विधायक का उपनाम रखते हुए बिंदकी के गौरवशाली विधायक का दिया और कहा कि बिंदकी में लंबित पड़ा 14 वर्षों का बाईपास, बिंदकी से बकेवर रोड, बिंदकी से कुंवरपुर रोड, चौडगरा से बांदा रोड , बिंदकी का बस स्टॉप, काली जी मंदिर का विकास, बिंदकी नगर की सड़कों का कायाकल्प, जैसी अनेकों योजनाएं विधायक जी द्वारा ही संभव हो सकी है।
वही भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह ने विधायक को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि विधायक जी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।
जन्मदिवस के शुभ अवसर पर अरविंद गुप्ता भारतीय,भाजपा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह, पूर्व बिंदकी नगर पालिका के अध्यक्ष मन्नालाल सोनकर,पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश तिवारी, अंकित गुप्ता,सौरभ बाजपेई, हरिओम वर्मा, रामविलास विश्वकर्मा, अनुराग मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रनों गुप्ता, स्वाती ओमर, सौरभ गुप्ता, अंकित गुप्ता,आशीष साहू, अफजल राइन,पंकज सोनकर, सुशील गुप्ता(सीटू)अभिषेक तिवारी, वसीम राइन, पूर्व अध्यापक नंदकिशोर गुप्ता, शिव दुलारे गुप्ता, अनिल मिश्रा, बाबू शंकर सैनी, पंकज,सुरेश ,राजा अवस्थी,सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।