गंगा बचाओ सेवा समिति की ओर से महाकुंभ का भक्तों को बांटा न्यौता
-नगर भ्रमणकर महाकुंभ का दिया न्यौता, आमंत्रण पत्र के साथ वितरित किया गंगाजल
फतेहपुर । आज भास्कर, न्यूज ब्यूरो हेड, अरविंद गुप्ता भारतीय,9807199862
गंगा बचाओ सेवा समिति, नमामि गंगे, गायत्री परिवार, गंगा समग्र, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, भारतीय दोसर वैश्य महा समिति, व्यापार मंडल, मानव सेवा समिति द्वारा आयोजित महाकुंभ आमंत्रण गंगाजल कलश यात्रा को राधा वाटिका से पूर्व न्याय मंत्री राधेश्याम गुप्ता और भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया l यात्रा राधा वाटिका से प्रारंभ होकर बाकरगंज, रोडवेज बस स्टॉप ,कटरा अब्दुल गनी कोतवाली रोड होते हुए चौक पीलू तले चौराहा, मुराइन टोला, पटेल नगर, आईटीआई, शिव मंदिर कलेक्टर गंज, हरिहरगंज होते हुए देवीगंज, राधा नगर मार्ग में घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र के साथ गंगाजल अक्षत देकर महाकुंभ में जाने का न्यौता दिया ।
इस मौके पर पूर्व न्याय मंत्री राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि सनातन धर्म में महाकुंभ का विशेष महत्व है l हम सभी को महाकुंभ में अपनी सहभागिता निभाई होगीl भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा कि महाकुंभ 144 वर्षों के बाद प्रयागराज में हो रहा है यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है नगर के प्रमुख मार्गो में यात्रा के प्रति विशेष आकर्षण दिखाई दिया लोगों ने कलश यात्रा को जगह-जगह रोककर पूजन अर्चना किया एवं यात्रा में चल रहे भक्तों को प्रसाद देकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत कियाl गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल, प्रदेश महामंत्री विनोद कुमार गुप्ता, अरुण जायसवाल एडवोकेट ने यात्रा में शामिल सभी सहयोगी संगठनों एवं गंगा भक्तों का आभार व्यक्त किया l इस मौके पर भाजपा महामंत्री पुष्पराज पटेल, नीरज सिंह, जेल पर्यवेक्षक विपिन बिहारी शरण, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ,जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू ,डॉक्टर अमित त्रिवेदी,समिति के प्रदेश महामंत्री विनोद कुमार गुप्ता, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के अध्यक्ष अरुण जायसवाल एडवोकेट, गंगा समग्र के कुलदीप सिंह भदौरिया, बबलू कालिया, स्वरूप राज सिंह जूली डॉक्टर अमित त्रिवेदी गायत्री परिवार के गिरधारी लाल गुप्ता राजदीश यादव रविंद्र सिंह आशा त्रिपाठी, व्यापार मंडल के प्रभारी संजय गुप्ता , अध्यक्ष,बृजेश सोनी, रज्जन गुप्ता, भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के अध्यक्ष,नारायण गुप्ता, सुशील गुप्ता, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, दिलीप मोदनवाल, पिंटू बाजपेई, गुड्डू मोदनवाल डॉ अशोक श्रीवास्तव , जिला प्राइवेट बस एसोसिएशन के अध्यक्ष फरहत अली सिद्दीकी गुड्डू इस्लाम राइन, बजरंग दल के संतोष विनायक, मानव सेवा परिवार के राधेश्याम हयारण, अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता संजीव गुप्ता, व्यापार मंडल के महामंत्री चंद्र प्रकाश गुप्ता जन सेवक, मानिक चंद्र गुप्ता, मूलचंद तिवारी, सुरेश श्रीवास्तव, शौनक गुप्ता आशीष अग्रहरी वीरेंद्र साहू मनोज सोनी सत्येंद्र गुप्ता आशीष सरन, गौरव गुप्ता एडवोकेट, मिंटू सोनी, रेडक्रॉस सोसाइटी के वेद प्रकाश गुप्ता, सुरेंद्र पाठक, गायत्री परिवार के ज्ञानचंद गुप्ता, रामस्वरूप गुप्ता , घनश्याम बिहारी शरण गुप्ता, रोहित चौरसिया,गौरी शंकर नीटूआदि लोग मौजूद रहेl