Fatehpur, Uttar Pradesh आज भास्कर न्यूज ब्यूरो हेड अरविंद गुप्ता भारतीय 9807199862
मामला है उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के दरौटा लालपुर गांव का। दरौटा लालपुर गांव में रविवार व सोमवार की मध्य रात को पीडब्ल्यूडी विभाग के सेवा सेवानिवृत कर्मचारी मेट जगरूप प्रजापति के घर में छत के रास्ते से अज्ञात बदमाश घुसे और घर के अंदर घुसकर बक्सा व ब्रीफकेस आदि छत में उठा ले गए और उसे ₹200000 नगद के अलावा सोने चांदी के जेवरात सहित लगभग 10 लाख रुपए की संपत्ति चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह लगभग 6:00 बजे चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची जांच पड़ताल शुरू की।
दरौटा लालपुर गांव निवासी जगरूप प्रजापति पीडब्ल्यूडी विभाग के मेट पद पर कर्मचारी थे। वर्तमान में वह सेवा निवृत है। उनकी थोड़ी खेती है और भैंस पालन करके अपना परिवार चलते हैं। उनके पुत्र अमरजीत की शादी होनी है जिसका 2 मार्च को तिलक है और 6 मार्च को शादी है। इसके अलावा घर के दूसरी मंजिल में निर्माण कार्य भी शुरू है। घर के निर्माण कार्य के लिए घर में ₹200000 नगद रखे थे इसके अलावा पुत्र अमरजीत की शादी के लिए बनवाए गए सोने चांदी के जेवरात रखे हुए थे।
रविवार व सोमवार की मध्य रात को अज्ञात बदमाश घर के बगल से जगरूप के छत में चढ़ गए और जीने के रास्ते से घर के अंदर घुस गए। घर में घुसकर अज्ञात बदमाश कोठरी के अंदर रख बक्सा व ब्रीफकेस उठकर छत में ले गए और उससे ₹200000 नगर के अलावा सोने के मांग बनी नथुनी हार मंगलसूत्र बृजबाला अंगूठी सोने की चेन के अलावा चांदी के जेवरात हाथ फूल बाजूबंद हाफ पेटी पायल तोड़िया बिछिया तथा चांदी के सिक्के सहित लगभग 10 लाख रुपए की संपत्ति चोरी कर ले गए।
सोमवार की सुबह लगभग 6:00 बजे चोरी की जानकारी हो पाई गृह स्वामी जगरूप प्रजापति चोरी की घटना के बाद फूट-फूट कर रो रहे थे। चोरी की घटना के बाद गांव में हड़कंप मचा रहा। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।