आज भास्कर न्यूज ब्यूरो हेड अरविंद गुप्ता भारतीय,9807199862
फतेहपुर: उत्तरप्रदेश
भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल पर पार्टी फंड के 50 लाख रुपये हड़पने के आरोपों को लेकर पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है।
भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है और तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल द्वारा जारी पत्र (पत्रांक 02/BJPUP/2025, दिनांक 13 फरवरी 2025) में कहा गया है कि जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के विरुद्ध पार्टी आचरण के विपरीत कार्य करने की शिकायत मिली है।
पत्र में आगे लिखा गया है कि,
"आप द्वारा किया गया कृत्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए मा० प्रदेश अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है।"
7 दिन में देना होगा जवाब
जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल को 07 दिन के भीतर भाजपा प्रदेश कार्यालय में अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। यदि वह समय पर संतोषजनक उत्तर नहीं देते, तो उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
तीन सदस्यीय जांच समिति गठित
भाजपा ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है, जिसमें शामिल हैं:
1. अनूप गुप्ता – प्रदेश महामंत्री
2. राम प्रताप सिंह चौहान – प्रदेश महामंत्री
3. शंकर लाल लोधी – प्रदेश मंत्री
पार्टी नेतृत्व का सख्त रुख
नोटिस की प्रति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री (संगठन) को भी भेजी गई है, जिससे स्पष्ट है कि पार्टी इस मामले को गंभीरता से ले रही है।
क्या कहा जिलाध्यक्ष ने?
मुखलाल पाल ने इस पूरे प्रकरण को विरोधियों की साजिश बताया है और कहा कि वह आईटी एक्ट और मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे।
जो आरोप लगाए गए थे , वह उपरोक्त लेटर को लेकर जो जो काफी वायरल हो चुका है।
अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि मुखलाल पाल अपने बचाव में क्या स्पष्टीकरण देते हैं और तीन सदस्यीय समिति की जांच रिपोर्ट क्या निष्कर्ष निकालती है। यदि उन पर लगे आरोप सही पाए जाते हैं, तो पार्टी उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सकती है।