अब "प्राचीन मुगल रोड" का नाम होगा — पंडित गयादीन दुबे मार्ग
बिंदकी ,फतेहपुर, उत्तर प्रदेश
लंबे समय से क्षेत्रीय जनमानस की यह न्यायोचित मांग रही कि इस ऐतिहासिक मार्ग का नाम उस सच्चे जननायक के नाम पर रखा जाए जिन्होंने फतेहपुर जनपद की धरती से अंग्रेजों की हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंका और स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान दिया।
क्षेत्रीय आम जनमानस की आवाज को ध्यानमे रखते हुए बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह ने मुख्यसचिव को पत्र लिखकर अवगत कराया था ,जिसे स्वीकार कर अब यह मार्ग अमर बलिदानी पंडित गयादीन दुबे जी के नाम से जाना जाएगा।
पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह जैकी ने कहा कि यह केवल एक नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, पहचान और स्वाभिमान की पुनर्स्थापना है।
यह निर्णय उन हजारों लोगों की भावना का सम्मान है
जिन्होंने वर्षों से इसकी मांग की।
गांव-गली, चौपालों से लेकर शहर तक,
हर जुबां पर अब गर्व से गूंजेगा —
"पंडित गयादीन दुबे मार्ग"