---परिजनों में मचा हड़कंप रो रो कर बेहाल
बिंदकी फतेहपुर
रात में फर्राटा पंखे के करंट में चिपक कर पति की मौत हो गई। जबकि पति को करंट से दूर करने में उसकी पत्नी भी करंट के चपेट में आ गई जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालांकि काफी देर चले उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार हुआ तो परिजन उसे घर वापस ले गए
जानकारी के अनुसार कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के बेहटा गांव में मंगलवार की देर रात को घर के अंदर फर्राटा पंखे के करंट में राम सजीवन उम्र लगभग 35 वर्ष चिपक गए। उनकी पत्नी कमला देवी उम्र 30 वर्ष पति को करंट से दूर करने के लिए कोशिश किया तो वह भी करंट में चिपक गई। करंट में चिपकने से राम सजीवन की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी कमला देवी को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में मंगलवार व बुधवार की मध्य रात करीब 12:00 बजे भर्ती कराया गया। हालांकि पत्नी की हालत में सुधार होने पर परिजन उसे वापस घर ले गए। राम सजीवन की मौत के बाद परिजनों में हड़कंप मचा रहा परिजन रो-रोकर बेहाल हो रहे थे। गांव के सभी लोग घटना पर दुख जता रहे थे।