----. राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विकसित भारत2047 देश को बदलने की पहल विषय पर हुई संगोष्ठी
बिंदकी फतेहपुर
नगर के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को विकसित भारत 2047 देश को बदलने की पहल विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में जहानाबाद क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश लगातार विकास कर रहा है और आशा ही नहीं विश्वास है कि आने वाले वर्ष 2047 से भारत देश विकसित देश बनेगा
जानकारी केअनुसार बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड स्थित राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार की दोपहर करीब 12:00 बजे से "विकसित भारत 2047 देश को बदलने की पहल" विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार भारत देश का विकास हो रहा है और आशा ही नहीं विश्वास है की आने वाले वर्ष 2047 में भारत देश विकसित देश बनेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जहानाबाद क्षेत्र के विधायक हैं लेकिन इसके पहले वह बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के भी विधायक रह चुके हैं उसे समय वह उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भी थे और काफी प्रयास के बाद महाविद्यालय को स्थापित करने का काम किया गया था। इस मौके पर मुख्य वक्ता डॉ आरके मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2047 में भारत देश को विकसित बनाने के लिए हमें इतिहास से सीख भी लेना चाहिए इसके बाद ही विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आगे बढ़ना होगा। ताकि विकसित राष्ट्र बनाने में कोई दिक्कत ना हो और आसानी से भारत देश को विकसित देश बनाया जा सके। इस मौके पर डॉ अरविंद कुमार शुक्ला की पुस्तक प्रमुख राजनीतिक विचार तथा भारतीय राजनीति के नवाचार और परिवर्तन, एवं डॉ प्रियंका रानी की पुस्तक एक चिथड़ा सुख का विमोचन किया गया। इसमौके पर विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अवधेश शुक्ला के अलावा प्राचार्या डॉक्टर सपना पांडे, विशिष्ट वक्ता डॉ रमेश चंद्र, निलय तिवारी, डॉ प्रियंका रानी, डॉ अरविंद शुक्ला, अंशु बाला, प्रोफेसर संजू सहित तमाम लोगों ने अपने विचार प्रकट किया



